Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
14 दिनों की रिमांड पूरी, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए
8/12/2026 2:40:17 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2 करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बुधवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रांची में करीब 11 दिनों तक NIA, IB और झारखंड पुलिस की टीमों ने तीनों नक्सलियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान माओवादी नेटवर्क, फंडिंग और संगठन से जुड़े अन्य लोगों को लेकर अहम जानकारी जुटाए जाने की बात सामने आई है। 31 जुलाई को पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। वहां करीब 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान NIA, IB और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई। धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर, उर्फ भास्कर, उर्फ सुनिर्मल शामिल हैं। मिसिर बेसरा पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है।वहीं, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी उसके साथ धनबाद लाए गए।
धनबाद पहुंचने के बाद तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी-OPD सेवा प्रभावित
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
#
विधायक हत्या साजिश मामले में मुखिया गिरजा देवी का पलटवार
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
गांजा तस्करी का खुलासा, 3.865 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत
#
एनजीटी की रोक के बाद भी जारी अवैध बालू खनन, खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहन जब्त
#
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पवन सिंह मामले में युवक गिरफ्तार
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया