Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनजीटी की रोक के बाद भी जारी अवैध बालू खनन, खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहन जब्त
6/11/2026 12:10:48 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: मानसून को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में सुबह निरीक्षण पर निकली। सबसे पहले बरटांड़ बस स्टैंड के समीप धैया रोड पर बालू लदे दो 407 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चालकों द्वारा बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद जेएच-10 एटी-8754 और जेएच-10 बीजे-7449 नंबर के दोनों वाहनों को जब्त कर धनबाद थाना के सुपुर्द कर दिया गया। जब्त वाहनों से करीब 400 सीएफटी बालू बरामद किया गया। इसके बाद टीम तेलमच्चो बालू घाट पहुंची, जहां प्रतिबंध के बावजूद दामोदर नदी से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू निकाला और लोड किया जा रहा था। खनन विभाग की टीम को देखते ही अवैध धंधेबाज ट्रैक्टरों की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके पर अवैध खनन के प्रमाण जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनजीटी की रोक के बावजूद दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से नदी घाटों पर खुलेआम बालू निकासी जारी है, उससे अवैध कारोबारियों के बढ़े हुए मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है और संबंधित विभाग इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में कब तक सफल हो पाएगा। फिलहाल खनन विभाग ने कार्रवाई तेज करने का दावा किया है, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध खनन प्रशासनिक निगरानी और कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ऐसे धंधेबाजों पर कितनी सख्ती से कार्रवाई होती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी-OPD सेवा प्रभावित
#
14 दिनों की रिमांड पूरी, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
#
विधायक हत्या साजिश मामले में मुखिया गिरजा देवी का पलटवार
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत
#
एनजीटी की रोक के बाद भी जारी अवैध बालू खनन, खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहन जब्त
#
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पवन सिंह मामले में युवक गिरफ्तार
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया