Date: 18/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन

8/18/2026 6:27:38 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के बीसीए विभाग द्वारा Coders Hub के बैनर तले मंगलवार को ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ई-स्पोर्ट्स के बढ़ते महत्व और इसके करियर के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ई-स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें प्रोफेशनल गेमिंग, गेम डेवलपमेंट, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, डिजिटल कंटेंट, स्ट्रीमिंग, टेक्नोलॉजी एवं अन्य क्षेत्रों में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। विभाग की समन्वयक डॉ. नमिता लाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विभाग के शिक्षक डॉ. धर्म राज कुमार, डॉ. सैयद जाफर अब्बास, डॉ. रंजय कुमार एवं श्वेता कुमारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उनका मनोबल बढ़ाया।
Coders Hub DSPMU के अंतर्गत आयोजित इस ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में B.Sc. (IT) के शशि कुमार ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि BCA के सूरज सिंह मुंडा रनर-अप रहे। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में टीमवर्क, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट