धनबाद : रक्षाबंधन के अवसर पर धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बेहद अनोखा और सराहनीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद के उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से इस विशेष अभियान का आयोजन कर रहे हैं। इस अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को भी सड़क पर उतारा गया है। छात्राएं ट्रैफिक पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं। स्कूल की छात्राएं वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने के लिए रक्षाबंधन की पारंपरिक थीम का उपयोग कर रही हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित 40 से अधिक विद्यालयों की छात्राएं इस अभियान में भाग ले रही हैं। FVO: अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन और धनबाद ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयास केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी को सुरक्षित रखने और सड़क दुर्घटनाओं को शून्य यानी ‘Zero Accident’ की दिशा में ले जाने के उद्देश्य से किया गया है। रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं की ओर से वाहन चालकों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी न केवल उनकी, बल्कि दूसरे लोगों की जिंदगी भी बचा सकती है। यह विशेष जागरूकता अभियान लगातार तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़