Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोहम्मद साह के जन्म उत्सव पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
8/26/2026 12:45:22 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया:
मोहम्मद साह के जन्म उत्सव के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को पाठरडीह के हार्ट तल्ला लोको बाजार स्थित ईदगाह मोहल्ला से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे शामिल हुए। जुलूस पाठरडीह से निकलकर सुदामडीह थाना क्षेत्र के अजमेरा, रेलवे गेट और लोको बाजार होते हुए महाबाजार पहुंचा। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में विभिन्न झंडों के साथ तिरंगा भी नजर आया। बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी से जुलूस का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। जुलूस के दौरान लोग समूह में आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ रही। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के महाबाजार पहुंचने के बाद कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को जन्म उत्सव की बधाई दी। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान सुदामडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी भी रही, जिससे जुलूस के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली।
जुलूस में बच्चों की रही खास मौजूदगी-
इस जुलूस की खास बात बड़ी संख्या में बच्चों का शामिल होना रहा। बच्चे भी हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। वहीं, कई लोगों के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
महाबाजार पहुंचकर हुआ समापन-
पाठरडीह हार्ट तल्ला लोको बाजार ईदगाह मोहल्ला से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महाबाजार पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी रही।
कोयलांचल लाइव के लिए झरिया से शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 27 अगस्त को डीसी कार्यालय के सामने धरना
#
ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर भोजपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लुटुआ के जंगल में विस्फोटक सामान मिलने से हड़कंप, केन बम बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
#
श्री श्याम मंदिर भूमिपूजन की तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
तेज रफ्तार टेम्पो की खड़ी बस से जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर
#
हिमांशु सिंह के आवास पहुँची पूर्व विधायक सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन, परिजनों से की मुलाकात