Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
8/26/2026 2:34:41 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा अब खतरे के निशान से महज 52 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। गंगा पार जाफर नगर पंचायत के सीताचरण गांव को चारों तरफ से पानी ने घेर लिया है, जबकि कई जगहों पर पानी गांव के अंदर भी प्रवेश कर चुका है। वहीं, तारापुर पंचायत के रहिया गांव में भी लोग बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। हालांकि, पटना, वाराणसी और प्रयागराज की ओर गंगा के जलस्तर में कमी आने से फिलहाल मुंगेर में खतरे के निशान को पार करने की संभावना कम मानी जा रही है। बावजूद इसके निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा का पानी जाफर नगर पंचायत के सीताचरण गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। कई जगहों पर बाढ़ का पानी गांव के अंदर तक पहुंच चुका है। ग्रामीणों के साथ पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना उनके लिए चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे गांव के कई हिस्से प्रभावित हो चुके हैं। आने-जाने के रास्तों पर भी पानी का असर दिख रहा है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। उधर, तारापुर पंचायत के रहिया गांव में भी बाढ़ के पानी का फैलाव लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। गांव का संपर्क प्रभावित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि मुंगेर से ऊपर की ओर पटना, वाराणसी और प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में फिलहाल अनुमान है कि मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 39.33 मीटर को पार नहीं करेगा। लेकिन जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इधर, जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव कार्य के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल प्रशासन की नजर गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है। सबसे ज्यादा चिंता दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लेकर है, जहां पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 27 अगस्त को डीसी कार्यालय के सामने धरना
#
ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर भोजपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
#
मोहम्मद साह के जन्म उत्सव पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लुटुआ के जंगल में विस्फोटक सामान मिलने से हड़कंप, केन बम बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
#
श्री श्याम मंदिर भूमिपूजन की तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
तेज रफ्तार टेम्पो की खड़ी बस से जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर
#
हिमांशु सिंह के आवास पहुँची पूर्व विधायक सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन, परिजनों से की मुलाकात