Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान

9/6/2026 4:42:24 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर। भुइयां समाज के दूसरे चरण की महापंचायत में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने सरकार से भुइयां समाज के उत्थान और विकास पर विशेष ध्यान देने की मांग की। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि भुइयां समाज राज्य में कई खंडों में बंटा हुआ है और आज भी विकास की मुख्यधारा से पीछे है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से समाज के विकास के लिए विशेष पहल करने की मांग की। साथ ही पूरे देश में भुइयां समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर भुइयां समाज की एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा। दुलाल भुइयां ने समाज के लोगों से अपील की कि हर दिन एक मुट्ठी चावल और एक रुपया समाज के लिए अलग निकालकर रखें। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी-छोटी मदद से समाज को संगठित और मजबूत बनाया जा सकता है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट