Date: 17/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोदी के जन्मदिन पर राज सिन्हा ने बांटे दीये, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान.....
9/16/2026 2:38:01 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं के बीच दीये बांटे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। इसी दिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान रक्तदान समेत कई सेवा कार्य किए जाएंगे।
राज सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर की शाम देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों के लिए राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर और आयुष्मान भारत के तहत इलाज जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है।
वहीं, यूपीआई ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज लगाए जाने के सवाल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 2 हजार रुपये तक के यूपीआई लेनदेन पर कोई सरचार्ज नहीं है और पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजेक्शन पर भी कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीआई संचालन में सरकार का खर्च होता है और लोगों को 24 घंटे तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इसके संचालन के लिए शुल्क लेती है तो इसे लूट नहीं कहा जा सकता।
धनबाद से कोयलांचल लाइव की लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसपी का थाना में औचक निरीक्षण, महिला बैरक का लिया जायजा; शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप
#
“झरिया में रोजगार का वादा, लोदना में मजदूरों का रोजगार संकट! 25 साल के MDO के बीच रोड सेल पर बड़ा सवाल”
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
#
यूट्यूबर 'बिहारी मैडम' वंदना सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि, रुद्रा अपार्टमेंट में नम आंखों से दी अंतिम विदाई