Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर ठप किया काम......
9/18/2026 5:48:10 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:आरा सदर अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने काम ठप कर हड़ताल शुरू कर दी। दर्जनों सफाईकर्मी इमरजेंसी वार्ड परिसर में धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
आरा सदर अस्पताल में पांच महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में सफाईकर्मियों ने काम बंद कर इमरजेंसी वार्ड परिसर में धरना दिया।
सफाईकर्मियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अस्पताल की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन पिछले पांच महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों ने कर्ज लेकर घर का खर्च चलाया, लेकिन अब कर्ज देने वाले भी पैसे वापस मांग रहे हैं।
सफाईकर्मी गायत्री देवी ने बताया कि पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार में भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। तीज समेत कई पर्व पैसे के अभाव में फीके गुजर गए। उनका कहना है कि कर्जदार अब घर तक पहुंचकर पैसे की मांग कर रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण उनके पास देने के लिए कुछ नहीं है। सफाईकर्मियों ने बताया कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से वेतन भुगतान की मांग कर चुके हैं। हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक बकाया राशि नहीं मिली। इसके बाद मजबूर होकर काम बंद करने का फैसला लिया गया। हड़ताल के कारण इमरजेंसी सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों और परिसर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। जगह-जगह कचरा जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पांच महीने के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन सफाईकर्मियों की इस समस्या का समाधान कब तक करता है और अस्पताल की चरमराई सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता....
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
#
शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा धनबाद का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 9 से 13 अगस्त तक होगी परेड रिहर्सल
#
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की बड़ी चुनौती, नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीद