Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन, झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे....

9/19/2026 12:04:19 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बाघमारा के हरिणा ग्राउंड में आज राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। करमा महोत्सव में धनबाद सांसद ढुलू महतो,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो,धनबाद सांसद की धर्मपत्नी सावित्री देवी,बाघमारा विधायक की धर्मपत्नी डोली देवी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।बाघमारा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से करमा नृत्य की प्रस्तुति छोटे छोटे बच्चियों व किशोरियों ने किया।बच्चियों के करमा नृत्य ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। सभी झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने करमा नृत्य की ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान सभी टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि करमा महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और पुरानी परंपराओं से जोड़ने की कोशिश है। कार्यक्रम का उद्देश्य साफ है  झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक विरासत को जिंदा रखना।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट