Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल 

9/22/2026 11:09:32 AM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : ‘जल ही जीवन है’ का संदेश भले ही लगातार दिया जाता हो, लेकिन आरा में इसकी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पाइप फटने के कारण लगातार हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप से इतनी तेज रफ्तार में पानी निकल रहा है कि महज एक मिनट में ही बड़ी मात्रा में पेयजल सड़क पर बह जा रहा है।
 
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन के प्रमुख कार्यालय के आसपास ही पानी की इस बर्बादी पर जिम्मेदार विभागों का ध्यान नहीं जा रहा है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी बहने से जहां पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार जल संरक्षण और पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी यूं ही नालियों और सड़कों पर बह रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से तत्काल क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
 
अब सवाल यह है कि जब जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास ही पानी की इस तरह बर्बादी हो रही है, तो शहर के दूसरे हिस्सों में जल संरक्षण की व्यवस्था की निगरानी कितनी प्रभावी होगी?
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय 
 


सम्बंधित खबरें

# दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
 

# जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
 
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया 

# लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी  .......