Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी

8/6/2026 1:35:57 PM IST

94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कहा है कि भारतीय मुक्केबाजी ने अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना ली है। उनका मानना है कि एक समय था जब भारत को मुक्केबाजी में मजबूत दावेदार नहीं माना जाता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और विदेशी खिलाड़ी भारतीय मुक्केबाजों के खिलाफ मुकाबला करने से भी बचना चाहते हैं। जेएसडब्ल्यू समर्थित एथलीट प्रीति पवार ने कहा कि भारतीय मुक्केबाजी ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके कारण दुनिया भर में भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान और दबदबा बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे। प्रीति ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके बाद उनका पूरा फोकस लॉस एंजिलिस ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर रहेगा। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाजी के भविष्य और अपनी आगामी तैयारियों को लेकर प्रीति पवार ने विशेष बातचीत में यह विश्वास जताया कि भारतीय मुक्केबाजी का स्वर्णिम दौर अभी जारी रहेगा।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क