Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिटायर्ड शिक्षक के घर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटकर हुआ फरार .....
9/22/2026 4:05:44 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के जमालपुर में रिटायर्ड शिक्षक के घर हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पांच नकाबपोश अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। करीब 45 मिनट तक लूटपाट करने के बाद अपराधी 15 लाख रुपये के जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोली का है, जहां मंगलवार की अहले सुबह रिटायर्ड शिक्षक मनोज कुमार दास के घर पांच नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया।
परिवार के मुताबिक, करीब तीन बजे एक अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और अंदर से मुख्य दरवाजा खोल दिया। इसके बाद चार अन्य हथियारबंद अपराधी घर में घुस गए।
अपराधियों ने मनोज दास के बेटे सौरभ के साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर मनोज दास और उनकी पत्नी आशा देवी जागे तो बदमाशों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
इसके बाद गोदरेज की चाबी लेकर अपराधियों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, साढ़े तीन लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, लूटे गए जेवरात बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए थे। परिवार ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पुलिस अधिकारी बेटी प्रभा भारती की कटिहार में हत्या कर दी गई थी।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप.....
#
रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
#
30 साल के आशिफ हुसैन की गुमशुदगी का मामला पहुंचा SIT तक, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
#
दलित परिवारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर