Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
9/22/2026 11:09:32 AM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui :
बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी और बैड टच के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ की सूचना है। मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे आरोपी हरे राम यादव के पैर में चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदन यादव और हरे राम यादव इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
वायरल वीडियो में मुख्य आरोपी नंदन यादव के चेहरे पर गमछा बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी थी। वहीं हरे राम यादव भी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने इस मामले में इससे पहले 21 सितंबर को तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नंदन यादव और हरे राम यादव के बारे में अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी थी।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला 19 सितंबर का है। उस दिन 10वीं की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ की ओर घूमने गई थी। दोनों स्कूटी से गए थे। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ बदसलूकी और बैड टच किया।
वायरल वीडियो में छात्रा आरोपियों से वहां से जाने देने की गुहार लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक युवकों ने दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान रास्ते से कई लोग गुजरते रहे। बाद में एक स्थानीय व्यक्ति ने मामले का विरोध किया, जिसके बाद युवकों ने छात्रा और उसके दोस्त को जाने दिया।
इस मामले में शुरुआत में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुठभेड़ और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद
विशेष
पुलिस बल की तैनाती.....
#
ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....
#
लुधियाना पुलिस ने मुंगेर से साइकिल दुकानदार को किया गिरफ्तार, 3.20 लाख के चेक बाउंस का मामला...
#
शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला, जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी गठित, कुश कुमार सिंह बने उप महासचिव
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, ग्लासगो में भारत को दिलाया ऐतिहासिक पैरा एथलेटिक्स गोल्ड