Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....

9/22/2026 6:10:37 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जमुई में युवती के साथ बीती रात हुई घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। घटना को लेकर उन्होंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जमुई में युवती के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बिहार सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी राज्य के लोगों को सुरक्षा देना है। खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर राजनीति से ऊपर उठकर कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट