Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...

9/20/2026 5:15:41 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े पुराने चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि 1990 के दशक में हुए एक चुनाव में उन्हें मतगणना के दौरान गड़बड़ी के कारण 2500 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे अंतिम परिणाम मानने से इनकार कर दिया।
सांसद के अनुसार, उन्हें मतगणना में गड़बड़ी की आशंका थी और उन्होंने दोबारा वोटों की गिनती कराने की मांग की। उस समय बिहार सरकार में मंत्री रहे अवधेश कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोबारा मतगणना कराई गई। डॉ. यादव ने दावा किया कि पुनर्गणना के बाद परिणाम बदल गया और उन्होंने करीब साढ़े पांच हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया।इसके लिए उन्होंने अवधेश सिंह का शुकिया किया 
उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने हार मानने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने पक्ष को मजबूती से रखा। सांसद ने इस घटना को अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण प्रसंग बताते हुए कहा कि दोबारा मतगणना के बाद सामने आया परिणाम उनके लिए निर्णायक साबित हुआ।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट