Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

IIT-ISM धनबाद में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों से गूंजा जीजेएलटी हॉल; विजेता टीम हजारीबाग में करेगी प्रतिनिधित्व.....

9/30/2026 2:48:36 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) परिसर स्थित गोल्डन जुबली लेक्चर हॉल में बुधवार को भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी और संस्कृत में एक से बढ़कर एक राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंच पर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा के साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर सोमनाथ प्रूथी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम हजारीबाग में आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेगी। वहां सफलता हासिल करने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा दोपहर बाद की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर भारत विकास परिषद की ओर से सोमनाथ प्रूथी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
# सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
#

16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....


#

9 साल के रामकृष्ण की सुरीली आवाज का जलवा, 7 भाषाओं में गायकी से बनाई खास पहचान, गयाजी में संगीत के समंदर में नन्ही प्रतिभा....

 

# गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......