Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 की सूचना पर पहुंचे परिजन......

10/9/2026 3:30:40 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिमलेश (28वर्ष) और रॉकी रॉय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से परैया प्रखंड के बड़ेला गांव के रहने वाले थे। गया शहर के हनुमान नगर के पास भी उनका घर बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से बोधगया की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान गया एयरपोर्ट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात में हुआ, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह मिली। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
 
सुबह डायल 112 की टीम ने दी सूचना
मृतकों के दोस्त धीरज कुमार ने बताया कि रात में दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सुबह डायल 112 की पुलिस टीम ने हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो चुकी थी। धीरज कुमार ने आशंका जताई कि यदि दुर्घटना के बाद दोनों को समय पर मदद मिल जाती और अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हालांकि, दुर्घटना के बाद उन्हें कितनी देर तक मदद नहीं मिली, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव
घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से बड़ेला गांव और उनके परिवार में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# फर्जी पत्रकार बनकर ठगी का आरोप, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का लगा आरोप
# कलीम अंसारी हत्याकांड में 7 साल बाद बड़ा फैसला, एक अभियुक्त को आजीवन कारावास; पुलिस पर लापरवाही का आरोप ! ...
# जिले में खाकी और कार चालक के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल....
# ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....
# NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....