Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मानव तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, दो बहनो को कराया गया मुक्त...
10/14/2026 12:22:23 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamalpur
: बिहार में मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दो नाबालिग बहनों को एक संदिग्ध युवक के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया है। दोनों बच्चियों की उम्र 13 और 9 साल बताई जा रही है, जो भागलपुर जिले के नाथनगर से लापता थीं। आरोप है कि युवक दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर और धमकी देकर दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहा था। मामले में बांका जिले के अमरपुर निवासी सुरेंद्र दास को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक संदिग्ध युवक दो नाबालिग बच्चियों के साथ ट्रेन पकड़ने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने फुट ओवरब्रिज के पास युवक को दोनों बच्चियों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। पूछताछ के दौरान युवक ने बच्चियों को अपनी बहन बताया और दिल्ली जाने की बात कही। लेकिन बच्चियां डरी-सहमी नजर आ रही थीं। इसके बाद महिला आरक्षी की मदद से दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बच्चियों ने बताया कि युवक उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। आरोप है कि नाथनगर बाजार से युवक उन्हें बहला-फुसलाकर और धमकी देकर जमालपुर स्टेशन ले आया था।जांच के दौरान पता चला कि दोनों बहनें 11 अक्टूबर से लापता थीं और उनके परिजनों ने नाथनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद बच्चियों के परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर उनके पिता मोहम्मद परवेज अंसारी भी जमालपुर स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर पिता-पुत्र को हत्या की धमकी....
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, 13 नियंत्रण कक्ष और 19 चेकपोस्ट से होगी निगरानी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प
#
जामताड़ा में JMM ने मनाया CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन
#
काश के फूलों ने बिखेरी प्राकृतिक खूबसूरती, सफेद चादर जैसी दिख रही पूर्वी सिंहभूम की धरती
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग