Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्मृति दिवस के पावन अवसर पर  पुलिस केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। 

10/21/2026 12:23:20 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित किया समारोह में शहीदों के परिवारजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। डॉ. एहतेशाम वक़ारिब ने शहीदों के परिजनों को फल, पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने परिवारों से बातचीत भी की और कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।