Date: 20/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाष्टमी पर दंड देने की अनोखी परंपरा, सदियों से चली आ रही आस्था की यह मिसाल .....

10/18/2026 11:51:43 AM IST

65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : नारायणपुर गढ़ में दुर्गा पूजा के अवसर पर सदियों पुरानी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जो इसे जिले के अन्य पूजा स्थलों से अलग पहचान दिलाती है। यहां महाष्टमी के दिन तड़के सुबह से ही महतो तालाब से मां दुर्गा के दरबार तक दंड देने की परंपरा शुरू हो जाती है।
इस परंपरा में श्रद्धालु दंड देते हुए मां के दरबार तक पहुंचते हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में जो भी मन्नत मांगी जाती है, मां दुर्गा उसे पूरा करती हैं। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ भक्त दंड देकर माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ इसका निर्वहन करते हैं। महाष्टमी के दिन सुबह से ही इस अनोखी परंपरा को देखने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। नारायणपुर गढ़ की यह परंपरा धार्मिक आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी संस्कृति का प्रतीक है, जो पूरे जिले में इसे एक अलग पहचान दिलाती है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |