Jamui : जमुई शहर के निमारंग में बोरिंग कराने को लेकर मंगलवार की शाम भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान तीन भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई मुंकेश मालाकार को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी और बचाव के लिए आए उनके पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई और रात 8:00 घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने मारपीट का आरोप अपने छोटे भाई विकास मालाकार, बिट्टू कुमार और छोटू कुमार पर लगाया है। घटना के संबंध में घायल मुकेश मालाकार की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि घर में बोरिंग कराने को लेकर उनके पति और देवरों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके तीन देवरों विकास मालाकार, बिट्टू कुमार और छोटू कुमार ने कथित तौर पर मिलकर उनके पति को बांध दिया और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जब उनका बड़ा बेटा अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। संगीता देवी के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है। संगीता देवी ने बताया कि मामले को लेकर वह टाउन थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़