Date: 22/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
40 वर्षीय कारू मांझी का मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
10/21/2026 12:23:20 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार सुबह 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जोड़ा फाटक स्थित दरभंगिया बस्ती का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सीने और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गिरने से भी उनकी मौत हो सकती है। हालांकि, किसी अन्य घटना में मौत होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
मृतक के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि कारू मांझी मंगलवार शाम को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई का शव देखा। टिंकू के अनुसार, उनके भाई पेशे से कारपेंटर थे और दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। हालांकि, परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके भाई के साथ कुछ गलत हुआ हो सकता है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर फरार
#
ब्रेकिंग अपडेट-: मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़,पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
#
पुलिस संस्मरण दिवस: जामताड़ा पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
#
दशहरा का मेला घूमकर लौट रहे युवक पर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल,जाँच में जुटी पुलिस
#
फास्ट फूड ठेले पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत से फैली सनसनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
#
राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
#
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम