Date: 26/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तिरुलडीह सुवर्णरेखा से उठ रहा बालू, CO की बड़ी कार्रवाई पुलिस मौके पे पहुंची , 6 हाइवा जब्त
10/26/2026 12:22:06 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी से कथित अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में आदरडीह स्थित SM Steel परिसर में और उसके आस-पास छापेमारी कर 6 बालू लदे हाइवा ट्रकों को जब्त किया गया है। गश्ती के दौरान SM Steel परिसर के पास बालू लदे वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में लगभग 700 CFT बालू लदा था। प्रशासन की टीम को देखते ही सभी 6 वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई पर अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने कहा, "यह ओवरलोडिंग का सबसे बड़ा नमूना है। एक हाइवा में 400 CFT से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां 300 CFT के चालान पर 700 से 800 CFT बालू ठूंस कर ले जाया जा रहा था। यह सीधे तौर पर सरकार के राजस्व की चोरी है। अवैध माइनिंग चाहे कहीं भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।"
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन विवाद में भतीजे की हत्या का आरोप, धारदार हथियार से गला काटने की बात आई सामने
#
ECL के चापपुर कोलियरी में सी आई एस एफ ने मारा छापा , अवैध कोयले से लड़ी चार हाइवा जब्त ,आउटसोर्सिंग मैनेजर शक के घेरे में !
#
बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब दिखा रही युवती, बड़ा हादसा मौके पे पुलिस पहुंची |
#
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया था ये आरोप ......
#
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बरामद किए 18 गुमशुदा मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसबी एचडी जैन जगजीवन और महाराजा कॉलेज....
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, योगेंद्र साव और प्रशासन आमने-सामने; चला JCB
#
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद...