Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसबी एचडी जैन जगजीवन और महाराजा कॉलेज....

10/8/2026 6:01:58 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 9 अक्टूबर को होंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले
आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के डीन प्रो. ओ.पी. राय ने किया। सभी मुकाबले विश्वविद्यालय के शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) यशवंत कुमार सिंह के निर्देशन एवं देखरेख में कराए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के मुकाबलों में जेएलएन कॉलेज, डेहरी ने एसवीपी कॉलेज, भभुआ को 2-0 से हराया। जेएलएन कॉलेज ने 25-09 और 25-13 से जीत दर्ज की। वहीं एचडी जैन कॉलेज, आरा ने आरके कॉलेज, डुमरांव को 25-18, 25-23 से 2-0 से पराजित किया।
जगजीवन कॉलेज, आरा ने एसटीएजी कॉलेज, शाहपुर को 25-19 और 25-07 से 2-0 से हराया। एमवी कॉलेज, बक्सर ने एमसी कॉलेज, चौसा को 25-08 और 25-15 से पराजित किया। इसके बाद एसबी कॉलेज, आरा ने जेएलएन कॉलेज, डेहरी को 25-19 और 25-16 से 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं महाराजा कॉलेज, आरा ने एमवी कॉलेज, बक्सर को 25-07 और 25-13 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
9 अक्टूबर को होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता के तहत 9 अक्टूबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में एसबी कॉलेज, आरा का मुकाबला एचडी जैन कॉलेज, आरा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जगजीवन कॉलेज, आरा और महाराजा कॉलेज, आरा की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता के आयोजन में भोजपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव रितेश सिंह का मार्गदर्शन मिल रहा है। निर्णायक मंडल एवं आधिकारिक टीम में दीपक कुमार, अमन कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, अविनाश सिंह एवं पुष्कर कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर डीके कॉलेज के पीटीआई अजीत कुमार सिंह, एसबी कॉलेज के पीटीआई अनिल राय तथा एचडी जैन कॉलेज के कन्हैया सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विश्वविद्यालय प्रशासन, विभिन्न महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, भोजपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन तथा खेल अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट