Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
 

11/1/2026 4:07:28 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : भोजपुर जिले के आरा शहर में क्रिकेट के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। शहर के चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की गई है। अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अकादमी के शुरू होने से आरा और आसपास के क्षेत्रों के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। यहां क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मंच मिलने की उम्मीद है। अकादमी का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे आरा के उन खिलाड़ियों को भी नई उम्मीद मिलेगी, जो क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। डायमंड क्रिकेट अकादमी की शुरुआत उमेश कुमार, अंजली, एवं बृजवंश सिंह आदि ने  भोजपुर में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट