Date: 23/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्थापना दिवस कार्यक्रम से नदारद रहे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, दूसरे कार्यक्रम में हुए शामिल
11/23/2026 5:41:31 PM IST
3
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जामताड़ा के दुलाडीह स्थित अनं नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुमका सांसद नलिन सोरेन, उपायुक्त आलोक कुमार, एसपी शंभु कुमार सिंह सहित जिले के कई अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। हालांकि, स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों को लेकर स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड में लगातार विकास हो रहा है। राज्य की खनिज संपदा विकास को नई दिशा दे रही है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इधर, जिला स्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल नहीं हुए। बताया गया कि वह जामताड़ा नगर के एक विद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनका कोई प्रतिनिधि भी मौजूद नहीं था। जब पत्रकारों ने मंत्री से उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने के बजाय बाद में बताने की बात कही और वहां से निकल गए। अब मंत्री की अनुपस्थिति और उनके जवाब को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SNMMCH के बाहर कचरे में मिलीं शिशुओं की सैकड़ों दवाइयां, एक्सपायरी डेट भी मिटाई गई
#
पॉलिटेक्निक रोड पर 150 घर चिह्नित, सरकारी जमीन की नापी से मचा हड़कंप!
#
अर्जुन मुंडा ने मां को दिया अंतिम कंधा, सायरा मुंडा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब!
#
बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व की रौनक, तीन दिनों तक होगा धार्मिक आयोजन!
#
बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर! खेतों में सड़ रही धान की फसल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....
#
स्मृति दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
#
ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड: 8 दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने वाले पुलिसकर्मी और लोक अभियोजक सम्मानित....
#
गया के देवघाट पर उमड़ा पिंडदानियों का सैलाब, बारिश में भी जारी रहा पिंडदान-तर्पण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम....
#
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...