Date: 30/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिंग रोड-मरीन ड्राइव के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, टोपो लैंड के भू-स्वामियों ने उठाई मुआवजे की मांग..
11/29/2026 3:42:09 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में रिंग रोड और मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर टोपो लैंड के भू-स्वामियों ने मुआवजे की मांग तेज कर दी है। श्रीकृष्ण सेतु के पिलर संख्या चार के समीप आयोजित आमसभा में किसानों और भू-स्वामियों ने एकजुट होकर सरकार और जिला प्रशासन से अधिग्रहित जमीन का वास्तविक स्वामित्व के आधार पर उचित मुआवजा देने की मांग की। भू-स्वामियों का कहना है कि वे विकास परियोजनाओं के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अपनी जमीन के बदले न्यायसंगत मुआवजा और अधिकार चाहते हैं। श्रीकृष्ण सेतु के पिलर संख्या चार के समीप टोपो लैंड संघर्ष समिति की ओर से आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मोहली पंचायत के पूर्व मुखिया बांके सिंह ने की। इस दौरान एनएच-333बी से योगाश्रम तक प्रस्तावित रिंग रोड और मुंगेर-सुल्तानगंज मरीन ड्राइव परियोजना को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बिहार सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को बधाई दी गई। साथ ही भू-स्वामियों ने कहा कि विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन जमीन के वास्तविक मालिकों को उनके अधिकार के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए।आमसभा में भू-स्वामियों ने दावा किया कि एनएच-333बी निर्माण के दौरान टोपो लैंड के मालिकों को एक्स-ग्रेशिया अथवा अनुदान राशि दी गई थी। वहीं, टोपो लैंड को सरकारी भूमि घोषित करने संबंधी पूर्व निर्णय को उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से निरस्त किए जाने का भी दावा किया गया। भू-स्वामियों ने इसी आधार पर रिंग रोड और मरीन ड्राइव परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का वास्तविक स्वामित्व के आधार पर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।सभा में विस्थापित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मुलाकात कर भू-स्वामियों की मांगों को रखेगा। वहीं, मांगों पर उचित पहल नहीं होने की स्थिति में आगे फिर आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भू-स्वामियों ने स्पष्ट किया कि विकास के साथ-साथ जमीन के मालिकों को न्याय और उनका हक मिलना भी जरूरी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात!
#
96 घंटे से लावारिस पड़ा था अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने चौथी बार निभाया इंसानियत का फर्ज; सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार!
#
विष्णुपद दर्शन कर अभिभूत हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- महिलाओं तक पहुंचना हमारी पहली प्राथमिकता!
#
बिल्डरों की मनमानी पर लगेगी लगाम! घर खरीदारों के अधिकारों पर जोर...
#
धनबाद में अभिषेक भारती के समर्थन में पत्रकारों का प्रदर्शन, रिहाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, ठेले-गुमटियां हटाईं , दुकानदारों में आक्रोश !.....
#
4000 करोड़ की रामायण से 109 साल पुरानी ‘लंका दहन’ तक, जानिए पहली रामायण फिल्म की कहानी
#
आज अपने गृह जिला मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर पहुँचकर 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे ।
#
जमीन पर कब्जा और रास्ते पर पहरा, न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा परिवार
#
महागठबंधन की दिल्ली रैली से डरी भाजपा : स्वास्थ्य मंत्री