Date: 07/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आज अपने गृह जिला मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर पहुँचकर 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे ।
11/7/2026 11:31:51 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: आज अपने गृह जिला मुंगेर के कल्याणपुर पहुंचेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। यहां मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में गंगा तट पर आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव में मुख्यमंत्री 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के प्रज्वलित होने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर पहुंचेंगे और करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे गंगा आरती में शामिल होंगे, पहला दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मुंगेर जिले का कल्याणपुर आज इतिहास रचने जा रहा है। अयोध्या के बाद देश के दूसरे और बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव के दावे के साथ यहां 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाने की भव्य तैयारी की गई है। मां बड़ी दुर्गा महारानी की आस्था और गंगा तट की पावन धरती पर आयोजित इस दीपोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने गृह जिले पहुंचेंगे।।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर पहुंचेंगे। मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में वे करीब आधे घंटे तक रहेंगे। इस दौरान गंगा आरती में शामिल होने के साथ मुख्यमंत्री अपने हाथों से पहला दीप प्रज्वलित करेंगे और लाखों दीपों से जगमगाने वाले दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन, हेलीपैड, आगमन एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। वहीं, इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। पूरा कल्याणपुर मुख्यमंत्री के स्वागत और लाखों दीपों से मां बड़ी दुर्गा महारानी का दिव्य श्रृंगार करने के लिए तैयार है। आज कल्याणपुर का यह आयोजन मुंगेर के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक पल बनने जा रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दीपावली के मौके पर पटाखा लाइसेंस लेकर भी घाटे में दुकानदार ! अवैध दुकानों पर प्रशासन मौन क्यों
#
बागबेडा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
#
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए तैयार सराफा बाजार
#
आरोग्य भारती महिला आयाम ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई धन्वंतरि जयंती
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी और सरकारी जमींन पे बनाने की है योजना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले-‘जिसका नेता कमजोर है, उसके बैठक का क्या मतलब....
#
दुर्गा पूजा में गिटार थीम पर आधारित पंडाल बनाया गया
#
वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन की तैयारी तेज, कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे धनबाद ,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना.......
.
#
दीपावली के मौके पर पटाखा लाइसेंस लेकर भी घाटे में दुकानदार ! अवैध दुकानों पर प्रशासन मौन क्यों
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....