Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक्शन से भरा 'अनेक' का स्पेशल प्रोमो,आयुष्मान खुराना ने कोलकाता में किया लॉन्च
21-05-2022
7622
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जबरदस्त एक्शन से भरी हिंदी फ़िल्म 'अनेक' का स्पेशल प्रोमो लॉन्च करने के लिये बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुँचे जहाँ गर्म जोशी के साथ उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। एक अंडरकवर ऑफिसर के किरादर में आयुष्मान खुराना को देखने के लिए दर्शक 'अनेक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इंतज़ार को और रोमांचक बनाते हुए, निर्माता ने पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर का एक दमदार प्रोमो किया है।
'अनेक' के माध्यम से अनुभव सिन्हा ने जनता में देशभक्ति का जोश जगाया है। फिल्म के लगातार बढ़ते क्रेज के साथ दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। आयुष्मान को एक अंडरकवर ऑफिसर के डैशिंग अवतार में जबरदस्त एक्शन सीन्स करते देखकर दर्शक दंग रह जाने वाले हैं। निर्माता दर्शकों के लिए एक खास प्रोमो लेकर आए हैं, जिसमें अभिनेता के हाईऑक्टेन एक्शन की झलक दिखाई दे रही है। यह खास प्रोमो कोलकाता में लॉन्च किया गया है, जहां आयुष्मान के प्रशंसक फिल्म की थीम में मिश्रित विभिन्न जातियों के कपड़े पहन कर आए थे।
यह पहली बार है कि आयुष्मान इतने इंटेंस किरदार को लेकर आ रहे हैं, हालांकि, वहां तक पहुंचने के लिए यह उनकी अपनी यात्रा और खुद की मेहनत है। एक अंडरकवर ऑफिसर की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा है, '' 'अनेक' एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए बहुत अलग किस्म की फिल्म है। मैं पहली बार एक अंडरकवर ऑफिसर की भूमिका निभा रहा हूं, जो स्ट्रेट, स्मार्ट और इंटेलिजेंट है। वह लोगों के बीच अपना रस्ता बनाना जानता है और यह भी जानता है कि कैसे लड़ना है। मुझे अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता-निर्देशक स्टीफन रिक्टर और रियाज़ के मार्गदर्शन में ट्रेन किया गया है। बंदूक रखने से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक, मुझे हर चीज के लिए स्टडी करनी पड़ी। मुझे उम्मीद है कि इस नए अवतार में दर्शक मुझे पसंद करेंगे।"
आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा स्टारर अनेक को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। फिल्म केवल सिनेमाघरों में 27 मई 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती