Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नही जायेगे खरगे और सोनिया गांधी, न्योता को किया अस्वीकार 

10-01-2024 17:36:30 IST

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
DELHI :  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। जी हां, इस सिलसिले में पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है और कहा गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है।
 
नहीं जाएंगे खरगे और सोनिया गांधी
 
इसके साथ ही इस बयान में ये भी बताया गया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी अयोध्या नहीं जाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला था।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क