Date: 09/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो को पद्मश्री पुरस्कार, आंखों में छलके आंसू 

27-01-2024 11:51:10 IST

7415
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो पद्मश्री पुरस्कार के लिए अपने नाम की घोषणा किए जाने पर बेहद खुश हैं. उन्होंने इसके लिए अपने मता-पिता और शहरवासियों के प्रति आभार जताया है. कहा कि मुझे अपने संघर्षों का प्रतिफल मिला है. उन्होंने यह पुरस्कार अपने माता-पिता को समर्पित किया है. यह कहते ही उनके आंखों में आंसू छलक गए. बता दें कि पूर्णिमा महतो को इससे पूर्व द्रोणाचार्य समेत कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं. इनसे कोचिंग प्राप्त कर दीपिका कुमारी समेत कई तीरंदाज राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं.

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो. अकबर की रिपोर्ट