Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विश्व साइकिल दिवस का खास महत्व,लोगों को साइकिल चलाने के प्रति करे जागरुक

6/3/2024 1:06:32 PM IST

7382
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : आज के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है।नियमित तौर पर साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। साइकिल चलाने से इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा, मानसिक बीमारी, मधुमेह, गठिया रोग आदि कई गंभीर बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यही नहीं नियमित साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण विश्व साइकिल दिवस लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरुक करता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस का इतिहास और महत्व क्या है?विश्व साइकिल दिवस का इतिहास साल 1990 तक कई लोग साइकिल चलाना पसंद करते थे। हालांकि, इसके बाद कार, बाइक और दूसरे मोटर साधनों के सस्ते होने के कारण लोग साइकिल की जगह इन्हें खरीदना पसंद करने लगे। इस कारण धीरे-धीरे लोगों के बीच से साइकिल का क्रेज कम होने लगा। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच साइकिल चलाने के महत्व को दोबारा से याद दिलाने के लिए विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने पर विचार किया गया|

रागिनी पाण्डेय कोयलांचल लाइव डेस्क