Date: 11/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चहल्लुम के मौके पर सोसो कलां में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
8/26/2024 6:58:36 PM IST
7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola :
प्रखंड क्षेत्र के सोसो कलां गांव में हैदरी अखाड़ा अंजूमन गौसिया के साथ शाने हक के नेतृत्व में सोमवार को चहल्लुम के मौके पर लाठी खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि गोला थाना प्रभारी हरिपद टुडू के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पहले कमिटी के मेंबर के द्वारा पगड़ी पहनाते हुए बुके देकर सम्मानित किया गया। खेल की शुरुआत होने से पूर्व पुरा खेल मैदान पटाखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शानदार खेल के आयोजन में अखाड़े को बहुत ही बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। महिला व पुरुष के लिए अलग अलग जगह बनाया गया था। पुरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। निगरानी करने के लिए कमिटी के द्वारा कई सदस्य को लगाया गया था। कार्यक्रम में दूरदराज इलाकों से खेल का प्रदर्शन दिखाने के लिए कई महिला एवं पुरुष टीम ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए शील्ड और पुरुष्कार रखा गया था। यह खेल आजाद बस्ती के निकट वाली मैदान में आयोजित किया गया था। खेल के बेहतर प्रर्दशन और शांतिपूर्वक को लेकर ड्रोन कैमरा भी लगाया गया था।
खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल दिखाते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरे खेल मैदान में मेला भी लगा था जहां बच्चों ने अपना मनोरंजन किया साथ ही कई तरह के मिठाई छोले भटूरे की भी दुकान लागा था। अंत में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को रेंक के आधार पर कमिटी के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा मैडल और सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सलीम अंसारी, आजम अली, असलम अंसारी, समिरुद्दीन अंसारी, बदरे आलम, कमिटी के सेक्रेटरी सनोवर अंसारी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !