Date: 28/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !

2/27/2026 11:39:07 AM IST

65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad :- धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया।इसके बाद आरओ भड़क गए और गेट पर ही नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सभी ने जिला प्रशासन पर नियमों में अचानक बदलाव करने का आरोप लगाया और अंतिम समय में अभिकर्ताओं की संख्या सीमित करने पर सवाल खड़े किए। हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहना कि ममतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता  रहेगा, लेकिन जब आज गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही जा रही है।वहीं, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह द्वारा प्रशासन से वार्ता के बाद छह आरओ को अंदर जाने की अनुमति दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को समझाने सफल हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई , लेकिन इस विवाद ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क