Date: 08/12/2025 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चहल्लुम के मौके पर सोसो कलां में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन,पार्सद ने फीता काटकर किया शुभारंभ
9/6/2024 2:08:06 PM IST
7509
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola :
गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत जांगी गांव में कर्बला चौक अखाड़ा उप मुखिया जिला पार्सद के नेतृत्व में चहल्लुम के मौके पर लाठी खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पार्सद सरस्वती देवी,मगनपुर पंचायत के उप मुखिया अकबर अली,JBKSS केंद्रीय महामंत्री संतोष चौधरी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पहले कमिटी के मेंबरान के द्वारा पगड़ी पहनाते हुए बुके देकर सम्मानित किया गया। खेल की शुरुआत होने से पूर्व पुरा खेल मैदान पटाखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शानदार खेल के आयोजन में अखाड़े को बहुत ही बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। महिला व पुरुषों के लिए बैठने का अलग अलग जगह बनाया गया था। पुरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। निगरानी करने के लिए कमिटी के द्वारा कई सदस्य को कार्य करने के लिए लगाया गया था। कार्यक्रम में दूरदराज इलाकों से खेल का प्रदर्शन दिखाने के लिए कई महिला पुरुष टीम ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए शील्ड और पुरुष्कार रखा गया था। यह खेल कर्बला चौक जांगी के निकट वाली मैदान में आयोजित किया गया था। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल दिखाते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरे खेल मैदान में मेला भी लगा था जहां बच्चों ने मनोरंजन किया। इसके साथ ही कई तरह के मिठाई छोले भटूरे की भी दुकान लागा था। अंत में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को रेंक के आधार पर कमिटी के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा मैडल और सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप मे सदर एहसानुल हक सेक्रेटरी कयूम अंसारी झामुमो नेता वहाजुधीन अंसारी हाजी कलीम बॉक्स भगीरथ कुशवहा शमरेश आलम रिजवान अंसारी हासिम अंसारी शहीद अंसारी तबरेज आलम ऐनुअल अंसारी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विराट-रोहित की घरेलू क्रिकेट से वापसी,जनवरी में टीम इंडिया में दिखेंगे,होगा
#
दरभंगा ने पटना को 61 रनों से किया पराजित,साहिल गौतम और सास्वत वत्स रहे सलामी बल्लेबाज
#
गोकुल पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
#
सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में 5 किमी मैराथन का भव्य का किया आयोजन
#
क्रिकेट में नई जंग, मनोज तिवारी ने उठाया बड़ा सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कसियाटांड़ को बड़ी सौगात: मंत्री इरफान अंसारी ने सड़क का शिलान्यास किया, बिहार चुनाव पर दिये बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल...
#
जनसुराज ने बिहार के मंत्रियों के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का किया पुतला दहन
#
हर घर स्वदेशी, हर दिल देशी: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने जामताड़ा में दिया जागरूकता का संदेश
#
जहरीले साँपो की निकली अनोखी शोभा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया भाग
#
आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा का महाजूटान कल, लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना