Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बैंक ऑफ इंडिया नाला परिसर में कोर्ट कैंप में ऋणधारकों से 1 लाख 80 हजार की हुई रिकवरी
9/13/2024 9:37:52 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada : बैंक ऑफ इंडिया नाला परिसर में आज स्थाई लोक अदालत के द्वारा कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया। नोटिस भेजे गए ऋणधारकों को ब्याज सहित 50 फिसदी तक की ऋण माफी का लाभ दिया गया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत में बैंक ऑफ इंडिया के ऋण वसूली पदाधिकारी रामाशंकर झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले ऋणधारकों को आधी ऋण एवं ब्याज माफी का लाभ दिया जा रहा है। जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। अत: ऋणधारकों को आसान किश्तों में तयशुदा ब्याज एवं आधी ऋण माफी का लाभ आवेदन देकर ले सकते हैं। शुक्रवार को लगे इस शिविर में नोटिस प्राप्त करने वाले 80 ऋणधारकों में से 13 लोगों का समझौता हुआ। साथ ही 1 लाख 80 हजार रुपयों की रिकवरी हुई। कोर्ट कैंप में आए ऋणधारकों ने कहा कि स्थाई लोक अदालत से हमें काफी सहुलियत हो रही है। मौके पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुरेश कुमार मालवीय की समझौता करवाने में सक्रिय भूमिका रही। जिसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ऋण रिकवरी मामले को लेकर ऋण धारकों को समझाया।शिविर में श्री मालवीय ने वहा उपस्थित सभी ऋणधारकों से कहा कि आपलोगों को किसी प्रकार का प्री लिटिगेशन का मामला हो तो स्थाई लोक अदालत जामताड़ा में आकर निशुल्क आवेदन देकर इसका लाभ उठा सकते हैं। पब्लिक से संबंधित कोई भी मामला हो जैसे बिजली, बैंक से संबंधित, सफाई , स्वास्थ्य, शिक्षा, हेल्थ से संबंधित मामला हो तो हमारे कार्यालय में आए। मौके पर रीजनल ऋण वसूली पदाधिकारी बैंक ऑफ इंडिया धनबाद के सोनू कुमार, बैंक ऑफ इंडिया नाला के प्रबंधक संतोष कुमार, अधिवक्ता शकील अहमद आदि उपस्थित थे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
ऑनलाइन बाजार में छिड़ा प्राइस वॉर, Amazon-Flipkart आमने-सामने
#
टाटा स्टील ने 25 साल पुरानी जॉइंट वेंचर साझेदारी की खत्म
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश