Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में जिलास्तरीय जर्सी सह फुटबॉल समारोह का आयोजन 

10/6/2024 4:36:15 PM IST

7419
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका विधानसभा में स्तरीय जर्सी सह फुटबॉल वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए। वही विधायक ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को जर्सी के साथ फुटबॉल का वितरण किया। जानकारी के अनुसार  विधायक संजीव सरदार पिछले कई सालो से ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले खेलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक और कई तरह से मदद करते आ रहे हैं। जहां खेल सामग्री मिलते ही खिलाड़ियों को चेहरों में मुस्कान देखने को मिला। वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हम चाहते हैं कि मेरे पोटका विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी आगे बड़े और राज्य के साथ-साथ देश दुनिया में भी अपनी पहचान बनायें। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट