Date: 20/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
3/20/2026 1:23:16 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित एक खंडहरनुमा कृषि बाजार की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने करीब 20 वर्षीय युवक रोहित सिंह का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खंडहरनुमा दुकान के नीचे पड़े खून पर पड़ी, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। जब लोग ऊपर पहुंचे तो वहां रोहित सिंह का शव मिला।
बताया जा रहा है कि रोहित सिंह कई वर्षों से उसी खंडहरनुमा दुकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। रोज की तरह वह रात में खाना खाकर सोने चला गया था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। सीढ़ियों पर खून से सने चप्पलों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच जारी है। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और सभी की नजर अब पुलिस जांच के नतीजों पर टिकी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चलती बिचाली गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी,ड्राइवर और खलासी ने कूद कर बचाई जान
#
सौर ऊर्जा अपना कर अपने विद्युत विपत्र को शून्य करने वाले 28 उपभोक्ता सम्मान पाकर खुश नजर आए
#
ईरान–इजराइल-अमेरिका तनाव का असर, एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान
#
मरीज अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर आत्म हत्या किया।
#
दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सम्पत्ति जलकर हुई खाक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिग ब्रेकिंग: 10 चक्का वाहन हाईवा से पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में शरब
#
गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा
#
रवि बुंदेला ने बहुप्रतीक्षित “संकल्प पत्र 2026” जारी सबको चौकाया ,कहा नगर निगम को जवाबदेह, पारदर्शी और जनता के प्रति संवेदनशील बनाया जाए
#
झरिया इंद्रा चौक हनुमान मंदिर के समीप खुला मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का चुनावी कार्यालय, रवि बुंदेला ने फीता काट कर किया उद्घाटन ,कहा ...
#
मेयर प्रत्याशी संजीव ने कतरास के कई इलाको मे किया तूफानी दौरा,कहा एक मौका दे बदल दूंगा धनबाद के इस दो चेहरे को ...