Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड में हुई मानसून की वापसी,तीन दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी  

10/16/2024 11:59:52 AM IST

7489
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखण्ड के दक्षिणी हिस्सों में आनेवाले तीन दिनों तक हलके बादल छाए रहेंगे। वही रांची समेत कुछ इलाको में बारिश होने के भी आसार जताये जा रहे है। जबकि बीते दिनों राहदानी समेत राज्य के खुश जिलों में बारिश हुई,जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में  अब झारखण्ड में मौसम अब ठंडा होने लगा है। बारिश होने से रांची समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में तापमान ने एक से दो डिग्री की कमी आयी है। रांची का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 35.8 डिग्री रहा है,ऐसे में अगले तीन दिनों में बारिश के आसार जताये जा रहे है।
 
                                  विज्ञापन 
 
वही मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक़ देश के लगभग सभी क्षेत्रों में मानसून की वापसी हो गयी है,लेकिन मध्य बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में उग्र होकर देश के दक्षिणी तट की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। जिससे दक्षिण से आ रही हवा के चलते झारखण्ड के दक्षिणी इलाकों में इसका हल्का - फुल्का असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी इलाकों में अभी भी दक्षिणी हवाओं का रुख है। इस कारण आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। और अगले तीन दिनों तक रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हलकी वर्षा भी हो सकती है।        
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क