Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर पहुंची महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा,डीएम वा एसपी ने किया भव्य स्वागत
10/25/2024 11:06:30 AM IST
7471
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
राजगीर में आयोजित होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा आज मुंगेर पहुंची। जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा के मुंगेर संग्रहालय पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। वही जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर शहर में भ्रमण किया और संग्रहालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही आयोजन में मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार,एडीएम मनोज कुमार,उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और टीम लीडर विनय कुमार भी मौजूद थे। वही इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए खेल की दुनिया का मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार इस मुकाम पर पहुंचा है,जहां राजगीर में महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जायेगा। वही महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। तो वही एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हमलोगो के लिए गर्व की बात है कि पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जा रहा है,और इस चैम्पियनशिप से बिहार के खिलाड़ियों को बढ़ावा भी मिलेगा।
विज्ञापन
टीम लीडर विनय कुमार ने बताया कि राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। जिसमे भारत,चीन,जापान,दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। वही बिहार में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल के प्रचार वा प्रसार को लेकर ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाला गया है। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम को राजगीर से रवाना किया है। जो हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के बाद बिहार के विभिन्न जिला में यात्रा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉफी गौरव यात्रा 19 अक्टूबर को शुरू की गई थी जो अब तक बिहार के दस जिलों की यात्रा पूरी कर चुकी है और यह यात्रा 4 नवंबर को राजगीर में समाप्त हो जाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस