Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता भारोत्तोलन बालिका अंडर 17/19 आयोजन का हुआ समापन
10/27/2024 11:03:49 AM IST
7463
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता भारोत्तोलन बालिका अंडर 17/19 ,2024-25 का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर तक किया गया। जहां आज 27 अक्टूबर को इस सफल आयोजन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार का आगमन हुआ एवं साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी,राजीव रंजन सिंहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आपको बता दे कि राज्य भर से 14 जिलों की भारोत्तोलन की बालिकाओं की अंडर 17 एवं 19 की टीम देर शाम गत 24 अक्टूबर से ही खेल भवन सह व्यायामशाला,गांधी मैदान में जुटने लगी थी। जिसके बाद 25 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी एवं जिला में खेल की संरक्षक अलंकृता पांडे के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आहवाह्न करते हुए जीत की शुभकामना दी थी। उन्होंने कहा था कि बेटिया आगे बढ़े इसके लिए जो भी प्रयास किया जा सकता है वह सारे प्रयास जिला में किये जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी के अगुवाई में बालिकाओं की इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के साथ पूर्ण करने में सफल रहा है। वही आज समापन सत्र में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम उन बच्चों से मुखातिब हुए है,जो व्यक्तिगत तौर पर कोई मेडल नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि “आप स्वयं को विजेताओं से कम ना आके एवं मेहनत करते रहे, अगली बार सफलता आपके भी कदम चूमेगी।” उनके द्वारा तकनीकी टीम, संयोजक टीम एवं आयोजक टीम सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।
विज्ञापन
जिसके बाद मुख्य अतिथि अपर समाहर्त्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वही जहानाबाद जिला को इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही अंडर-17/19 वर्ग में भी जहानाबाद की टीम चौंपियन बन के उभरी है। ओवरऑल प्रदर्शन में पटना की टीम उपविजेता रही। वही पूरे जहानाबाद के खेल प्रेमियों एवं जिला प्रशासन की ओर से जहानाबाद की इन बेटियों को ढेरों बधाइयां दी गई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पूनम कुमारी के द्वारा किया गया। उनके द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया,इसके साथ ही तकनीकी टीम,खेल की आयोजनों में लंबे समय से जुड़े आयोजक शारीरिक शिक्षकों की टीम का भी धन्यवाद उनके द्वारा किया गया। अंत में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के द्वारा तीन दिनों तक चले इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के समापन की घोषणा कर दी गई।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस