Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन लीग में भोजपुर क्रिकेट अकादमी (ब्लू ) एवं जूनियर डिवीजन में उमेश क्रिकेट क्लब (रेड) विजयी
1/8/2025 4:08:45 PM IST
7494
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ग्रीन की टीम ने 28.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। सीएबी ग्रीन की तरफ से विशाल ने सर्वाधिक 35 रन, रवि ने 12 रन और नीतीश ने 10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त रनों की संख्या 33 रही। भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राकेश ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। सागर, रोहित, शिवांश, गुलशन और शिवम को एक-एक विकेट मिला।
119 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम ने एक विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से शिवम राज ने सर्वाधिक 64 रन, रितेश ने नाबाद 22 रन, ऋत्विक ने नाबाद 17 रनों का योगदान किया ।सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजीव रंजन को एकमात्र सफलता मिली। इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। आज के मैच के निर्णायक कुणाल एवं नवीन थे, स्कोरिंग ओम ने की ।
वहीं जूनियर डिवीजन में उमेश क्रिकेट क्लब रेड बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच मैच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर ब्लू की टीम ने 23 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 88 रन बनाए। अवेंजर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओम ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। रोहित ने 12 रन, गिरधर ने 10 रन और सक्षम ने 12 रनों का योगदान किया ।उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने सर्वाधिक तीन विकेट, हर्ष राज ने दो विकेट, प्रिंस ने दो विकेट, मोहम्मद राजा एवं अभिषेक को एक-एक विकेट मिला ।
मात्र 88 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब रेड की टीम ने 8 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से कुमार रोचक ने सर्वाधिक 22 रन, हंसराज ने नाबाद 17 रन, मोहम्मद राजा ने 15 रन बनाए। अतिरिक्त रनों की संख्या 16 रही। इस प्रकार उमेश क्रिकेट क्लब रेड ने यह मैच दो विकेट से जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में कुंदन एवं रोशन थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सीनियर खिलाड़ी दिनेश नंदन सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध कुमार, उमेश कुमार, आशुतोष पांडे, लीग संचालक आकाश कुमार, कुमार विजय, वरुण राज, कुणाल पांडे उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....