Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
1/23/2026 11:53:04 AM IST
213
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:- मुंगेर में एसबीआई बैंक में पदस्थापित सहायक प्रबंधक पिछले 48 घंटे से लापता को लेकर अब एक नयी कहानी सामने आ रही है।लापता सहायक प्रबंधक ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर कर्ज और तनाव का मैसेज भेज कर और चिंता में ला दिया है । भेजे गए मैसेज में सहायक प्रबंधक ने लिखा है की पहले पापा को बोलो मेरा सारा कर्जा तोड़ देंगे तब हम आयेंगे । हम आपको बता दे की सहायक प्रबंधक के लापता होने के बाद उनकी बाइक खगड़िया स्टेशन पर मिली।इस मामले में मुंगेर एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला नहीं, फिर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नवल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग चुकी थी, जिसके चलते वह भारी कर्ज में डूब गए थे। इस बात को पत्नी सोनम कुमारी ने भी पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के समक्ष बताया कि नवल ने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से सूद पर भी पैसा लिया था। कर्जदारों के दबाव के कारण वह लगातार तनाव में रहने लगे थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार सितंबर 2025 में एक पुलिसकर्मी के लिए 20 लाख रुपये का लोन पास कराया गया था, लेकिन वह राशि संबंधित खाते में न जाकर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चली गई। जब उस व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसने पैसे खर्च हो जाने की बात कही और धीरे-धीरे लौटाने की बात कही। इस मामले को लेकर नवल पर काफी दबाव था। परिजनों और सहकर्मियों ने मिलकर कुछ राशि भी जुटाकर पुलिसकर्मी को दी थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव बना रहा। भेजे गए मैसेज में नवल ने शाखा प्रबंधक की मदद की सराहना करते हुए लिखा कि उनके कारण उन्हें भी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह भी लिखा कि कर्ज के कारण कोई रास्ता नहीं बचा था। हालांकि पुलिस ने मैसेज की पूरी जानकारी को जांच का हिस्सा बताते हुए सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज में सहायक प्रबंधक अकेले बाइक चलाते हुए दिखाई दिए हैं। खगड़िया रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहां से वे बाजार की ओर जाते हुए नजर आए हैं।उन्होंने बताया कि सहायक प्रबंधक के मोबाइल से परिजनों को भेजे गए मैसेज की भी गहन जांच की जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एसआईटी पूरी तत्परता से काम कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा