Date: 13/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस
1/21/2026 3:43:07 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: एसबीआई मुंगेर मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार अचानक लापता होने की खबर से बैंक प्रबंधन और परिजनों को चिंता में ला दिया है। बतया जाता है की नवल किशोर कुमार 20 जनवरी को करीब 4 बजकर 25 मिनट पर लोन रिकवरी के कार्य से बैंक से निकले थे। वे अपनी सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-31 एबी-7858 है। जिसके बाद से नवल किशोर कुमार न तो अपने घर लौटे और न ही दोबारा बैंक पहुंचे। परिजनों और सहकर्मियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर 8872531825 पर संपर्क करने का प्रयास किया , लेकिन फोन लगातार बंद पाया गया। जब देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। खोजबीन के दौरान नवल किशोर की मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली। इसकी पुष्टि उनके पिता रामा राय ने की है। बाइक मिलने के बाद परिजनों और बैंक प्रबंधन को और परेशानी बढ़ा दी। नवल किशोर के बहनोई मिथिलेश कुमार और ससुर लाल प्रसाद राय का कहना है कि नवल एक जिम्मेदार और अनुशासित व्यक्ति हैं। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में बिना किसी सूचना के उनका लापता होना बेहद असामान्य है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। इस मामले को लेकर एसबीआई मुंगेर के मुख्य प्रबंधक की ओर से कोतवाली थाना, मुंगेर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नवल किशोर कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या दिए गए संपर्क नंबर 7829629628 पर तुरंत सूचना दें।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज ख़म की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप को किया जब्त
#
जेल में बंद बसंती के जीवन में आई एक नन्ही परी ,बसंती के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
8 लाइन के पास अर्धनिर्मित बाउंड्री में मिला सफाई कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को धमकी भरा मिला पत्र ,इलाके में फैली सनसनी