Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बड़ा हादसा : ट्रैन ने दूसरे ट्रैन के यात्रियों को कुचला, 8 पैसेंजर्स की मौत, पुष्पक एक्सप्रेस में फैली थी अफवाह 

1/22/2025 5:37:46 PM IST

7641
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Breaking News : पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से बड़ा हादसा हुए है। आग की अफवाह के बाद ट्रेन में सवार कई पैसेंजर्स  ट्रेन से कूद गये, जिसके बाद दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस से कटकर 8 लोगों की मौत हो गयी। एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के कई यात्री ट्रेन में आग लगने का संदेह होने की वजह से अपने कोच के बाहर खड़े थे। कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे । इसी दौरान दूसरी दिशा से जाने वाली  कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कुछ यात्री आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने कहा कि ट्रेन में 'ACP' यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी। चेन पुलिंग क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी रेलवे के पास नहीं है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क