Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पाकिस्तान हमले को लेकर राज्य में हाइअलर्ट सहित प्रशासन हुई रेस

5/9/2025 2:41:52 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  : जहानाबाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले के बाद पूरे राज्य में हाइ अलर्ट है जिले में पुलिस प्रशासन भी सतर्कता व्रत रही है।  इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह अपने काफिले के साथ देर रात्रि तक गुरुवार को सड़क पर उतरे और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । देश के सीमाओं पर तनाव को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा को लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। देश के सुरक्षा के लिए जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसे सभी लोगों को उस निर्देश का पालन करना चाहिए चाहे सरकारी सेवक हो या आम पब्लिक सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि देश के सुरक्षा के लिए जो सरकार का निर्देश होगा उसका पालन करें। जैसे-जैसे निर्देश प्राप्त होगा उसी तरह का अनुपालन किया जाएगा। वारंटी ,फरार अभियुक्त एवं लंबे अर्शे से प्राथमिकी की दर्ज फरार अभियुक्त हैं। उनको गिरफ्तारी के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इसके बाद पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक वाहन का चेकिंग किया जा रहा है । आसामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार चलाए जा रहे गहण चेकिंग अभियान से एक तरफ जहां फरार अभियुक्तों के बीच हड़कंप मचा था वहीं आम लोग भी सकते में नजर आए ।शादी विवाह के इस मौसम में लगातार पुलिस के द्वारा किए जा रहे चोकसी से आम लोग भी थोड़ी खुश नजर आए। कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध काफी बढ़ गया है क्या लेकिन जब यह पता चला कि सतर्कता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है तो लोग कुछ समझ में आ गया कि पुलिस प्रशासन चौकस है।
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट