Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खुसी में पड़ी खलल : शादी के जश्न के दौरान हर्ष आया शौख से चली गोली के चपेटे में पहुंचा अस्पताल

5/1/2025 3:24:18 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  : शादी के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति एक बार फिर सामने आई है। जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीम खैरा गांव में आयोजित विवाह समारोह में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारात ओकरी थाना क्षेत्र के सकढौहा गांव से नीम खैरा आई थी और गांव के सामुदायिक भवन में रुकी थी। समधी मिलन समारोह के दौरान DJ पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक किसी ने खिड़की से गोली चला दी। यह गोली सीधे दुर्गेश कुमार को जा लगी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया।घायल युवक के पिता राम विनय कुमार ने बताया कि उनका बेटा नाच-गाने में व्यस्त था, तभी अचानक गोली लग गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर एके नंदा के अनुसार, युवक के शरीर पर गोली के कई निशान हैं। एक्स-रे रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोली शरीर के किन-किन हिस्सों में लगी है।घटना की जानकारी मिलते ही कल्पा थाना प्रभारी  विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायल युवक से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। 
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट