Date: 17/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चीर प्रतीक्षित जनहित को मिली  धनबाद-गिरिडीह के बीच प्रस्तावित नई रेलवे लाइन की सौगात  
 

5/16/2025 4:31:43 PM IST

71
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : चीर प्रतीक्षित  धनबाद-गिरिडीह के बीच प्रस्तावित नई रेलवे लाइन की सौगात देने हेतु भाजपा टुंडी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव , रेलवे बोर्ड के चेयरमैन  सतीश कुमार से मिलकर उनके प्रति  आभार व धन्यवाद व्यक्त की। साथ हीं  उन्होंने कहा कि धनबाद एवं गिरिडीह की जनता को इस योजना से काफी लाभ मिलेगा।  आवागम में काफी सुविधा प्राप्त होगी साथ ही व्यापारिक दृष्टि से भी यह सौगात काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने धनबाद से गिरिडीह तक नई रेल लाइन के यातायात और इंजीनियरिंग सर्वेक्षण को दी है यह मंजूरी।
 
क्या होगी इसकी प्रमुख बातें :
अनुमानित खर्च: ₹1600 करोड़ (बढ़ने की संभावना) , धनबाद से न्यू गिरिडीह तक कुल दूरी: 70.70 किमी ,धनबाद जिले में 46.70 किमी और गिरिडीह जिले में 24 किमी नई रेल लाइन ,पहली बार रेल सेवा से जुड़ेंगे गोविंदपुर और टुंडी जैसे इलाके ,धनबाद से गोविंदपुर 10.75 किमी ,धनबाद से महाराजगंज 24.95 किमी,धनबाद से टुंडी 38.10 किमी,धनबाद से फतेहपुर 44.85 किमी,धनबाद से कोईमारा 58.20 किमी,धनबाद से न्यू गिरिडीह 70.70 किमी। साथ हीं इस  रेल प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय विकास, रोज़गार और यात्री सुविधा को मिलेगा बड़ा फायदा। कहने का मतलब है कि  अब टुंडी और गोविंदपुर भी रेल नक्शे से जुड़ जाएंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार धनबाद से प्रधानखंता तक पहले से ही रेललाइन उपलब्ध है। आगे की नई लाइन प्रधानखंता से धोखरा हाल्ट होते हुए ढांगी, गोविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी और कोईमारा होते हुए न्यू गिरिडीह तक बिछाई जाएगी। समस्त टुंडी विधानसभा सहित धनबाद-गिरिडीह के देवतुल्य जनता की ओर से  भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व नेतागण के प्रति आभार व्यक्त की है।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क