Jahanabad : जहानाबाद के विभिन्न स्थानों पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत के अवसर पर बट वृक्ष कि पूजा अर्चना किया। बट सावित्री की पूजा शहरी एवं ग्रामीण इलाके में धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर महिलाएं सोलह सिंगार कर बरगद के पेड की पूजा किया ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन बट वृक्ष की पूजा करती है उनके पति की उम्र बढ़ती है पतिके दीर्घायु होने के लिए महिलाएं उपवास रखकर इस पूजा को करती है। इस संबंध में महिलाओं का कहना है कि यह पूजा पति की लंबी आयु एवं स्वस्थ रहने के लिए की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम लोग बड़े हर्ष उल्लास के साथ इस पर्व को मानते हैं। सर्वप्रथम बट वृक्ष के नीचे हम लोग बट वृक्ष का पूजन करते हैं उसके बाद परिक्रमा लगाते हैं और ईश्वर से पति की लंबी आयु की कामना करते हैं। इस संबंध मे पंडित का कहना है कि बट सावित्री पर सुहागिन महिला प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। इस पर्व में सुहागिन महिला वट वृक्ष के नीचे श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करती है और ईश्वर से पति की लंबी आयु एवं स्वस्थ रहने की कामना करती है। जहानाबाद जिला मुख्यालय मेरी विभिन्न जगहों पर बट वृक्ष के नीचे भारी संख्या में महिलाएं पूजा करती हुई नजर आई।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़